वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।
फोर्टिस अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। अस्पताल के बाहर व मुख्य गेट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करने और राज्य में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए शाम 4 बजे बैठक बुलाई थी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। मुख्यमंत्री मान वायरल बुखार से पीड़ित हैं।

