PUNJAB NEWS—पंजाब की मान सरकार ने किन-किन खिलाड़ियों का बढ़ाया मान………किन 4 खिलाड़ियों को किताबों में मिलेंगी जगह, जानें, इस खबर में

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने 4 खिलाड़ियों का मान बढ़ाकर, जनता के बीच इस बात का संदेश दे दिया है कि वह राज्य में सबकुछ अच्छा ही करेंगी। राज्य सरकार ने तकरीबन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राज्य से संबंधित 4 महान खिलाड़ियों की जीवनी पढ़ाई जाएगी। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। इसका मकसद आज के समय के अनुसार शिक्षा मुहैया करवाने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी ताकत को साबित करने के लिए प्रेरित करना है।  

खेल में फिर से अग्रणी बनाने की वचनबद्धता 


बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को खेल में फिर से अग्रणी बनाने की वचनबद्धता पर चलते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब के महान खिलाडिय़ों की जीवनी को स्कूली पढ़ाई का सिलेबस बनाया गया है। 


उन्होंने बताया कि इस बार पंजाब के चार महान खिलाडिय़ों की संक्षिप्त जीवनी शारीरिक शिक्षा विषय की पाठ्यपुस्तकों में शामिल की गई है, जिन खिलाडिय़ों की जीवनी स्कूल सिलेबस में शामिल की गई है उन्होंने पंजाबियों का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।  


इन-इन खिलाड़ियों का बढ़ेगा मान


शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शारीरिक विषय की नौवीं कक्षा की किताब की पाठ्यपुस्तक में तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर, महान एथलीट मिल्खा सिंह, एशियन चैंपियन मुक्केबाज कौर सिंह और शारीरिक शिक्षा की दसवीं कक्षा की किताब की पाठ्यपुस्तक में भारत के पहले अर्जुन अवार्ड प्राप्त ओलम्पियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनी शामिल की गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes