एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब सरकार ने वीरवार को तत्काल प्रभाव से 12 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, आईएफएस अधिकारी एसपी आनंद कुमार को विशेष सचिव खेल एवं युवा सेवाएं नियुक्त किया गया है जबकि आईएएस अधिकारियों में, सर्वजीत सिंह को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी खेल एवं युवा सेवाएं, राजी पी. श्रीवास्तव को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी स्वतंत्रता सेनानी के पद पर बनाए रखते हुए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राखी गुप्ता भंडारी को प्रिंसिपल सेक्रेटरी संसदीय मामले, राहुल तिवारी को सचिव साइंस टेक्नोलॉजी एंड कोआर्डिनेशन, कुमार राहुल के सचिव सामान्य प्रशासन व समन्वय लगाते हुए सचिव रोजगार उत्पत्ति व प्रशिक्षण और सचिव पर्सनल और सचिव विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार, इंदु मल्होत्रा को सचिव वन एवं वन्य जीव के पद पर बनाए रखते हुए सचिव पंजाब राज्य सूचना आयोग और कमिश्नर रूपनगर डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार, रवि भगत को मुख्यमंत्री के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर बनाए रखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार, मनजीत सिंह बराड़ की सेवाएं उद्योग एवं कॉमर्स विभाग को सौंपते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन (पीएसआईईसी) के पद पर नियुक्ति के साथ सचिव फूड प्रोसेसिंग और मिशन निदेशक फूड प्रोसेसिंग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सोनाली गिरि की सेवाएं खाद्य सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले विभाग को सौंपते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पनसप नियुक्त किया गया है। इनके अलावा, कुमार अमित को मुख्यमंत्री के स्पेशल प्रिंसिपल सचिव के पद पर बनाए रखते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार, अमृत कौर गिल को सचिव पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड नियुक्त करते हुए सचिव पंजाब रूरल डेवलपमेंट बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार, परमपाल कौर सिद्धू को निदेशक आतिथ्य लगाते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पनग्रेन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। आदेश में आगे कहा गया है कि आईएएस अधिकारी तनु कश्यप की नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे जबकि पीसीएस अधिकारी संदीप सिंह ग्राहा अंतरिम प्रबंध के अंतर्गत निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क के पद का कार्यभार अपने मौजूदा कार्यभार के साथ अगले आदेश तक देखते रहेंगे।

