वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

पंजाब में मौसम को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के कई हिस्सों में सुबह से लगातार रोक-रोक कर बारिश हो रही है। ऐसे में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। बारिश का ज्यादा असर, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, मोगा, नवांशहर कपूरथला, बठिंडा में दिखाई दे रहा है। वहां पर सड़कों में पानी भरे होने की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन घनी धुंध से पंजाब के लोगों को सामना करना पड़ सकता है। सर्द हवाओं के साथ ठंड से एक बार फिर से पंजाब ठिठुरने जा रहा है। इसलिए, मौसम विभाग ने आम-जनता को एक विशेष सलाह जारी की है। उसके मुताबिक, ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकले , अन्यथा घर में रहना ही ठीक होगा।
…..चार डिग्री नीचे लुढ़का तापमान
मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि व बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। विभाग की ओर से शनिवार से 3 दिनों के लिए कुछ जगहों पर घनी धुंध पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन-इन क्षेत्रों में ऐसा रहा मौसम
विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 4 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट व फरीदकोट का दर्ज किया गया। हालांकि, पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 23.9 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री, लुधियाना का 22.5, पटियाला का 23.1, बठिंडा का 21.0, गुरदासपुर का 22.5, बरनाला का 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री, लुधियाना का 7.4, पटियाला का भी 7.4 डिग्री, बठिंडा का 6.7 डिग्री, बरनाला का 6.9 डिग्री, फाजिल्का का 4.8 डिग्री, फिरोजपुर का 5.7 डिग्री, मोगा का 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

