PUNJAB–इनामी बदमाश था स्कोडा……कैसे भागा वाराणसी, पुलिस की मंशा पर उठे सवाल

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

स्कोडा प्रदेश का इनामी बदमाश था। हत्या, धोखाधड़ी से लेकर संगीन अपराधिक मामलों में वांछित था। कुछ समय पूर्व वाराणसी भाग गया। अब पुलिस की मंशा पर सवाल उठने लग पड़े। चाहे, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फाजिल्का से अपना नेटवर्क चलाता था। पुलिस के बड़े अधिकारी से लेकर आम जनता में खौफ था। पुलिस के हाथ एक बार नहीं लगा। राजनीतिक दबाव बढ़ा तो वह यूपी के वाराणसी में रहने लग पड़ा। यहां से गिरफ्तारी हुई, वहां का फ्लैट किसी एनआरआई का बताया जा रहा है। पता चला है कि सुबह निकला जाता था। रात को घर वापस लौटता था। 

पंजाब में अपराध की दुनिया में स्कोडा का नाम काफी चर्चित था। उस पर लगभग 2 दर्जन के करीब मामले दर्ज है। हत्या, धोखाधड़ी से लेकर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के बड़े अधिकारियों से लेकर राजनेताओं के साथ अच्छा संबंध था। पूर्व सरकार की कई मंत्रियों के साथ अच्छा तालमेल था। सत्ता का परिवर्तन पंजाब में हुआ तो मौजूदा सरकार की राडर पर स्कोडा आ गया। सरकार पंजाब पुलिस निदेशक को सख्त आदेश जारी किए उसे किसी सूरत में पकड़ा जाए। वह जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए।

पुलिस विभाग में अच्छी पहचान होने के कारण स्कोडा को भनक लग गई कि उसे पुलिस किसी समय पकड़ सकती है। तत्काल वहां से फरार हो गया। वह देश के कई हिस्सों में छिप-छिपकर रहने लगा। इसके जानकारों को पुलिस ने उठाना शुरु कर दिया। आपसी बातचीत की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कई जगह दबिश दी। लेकिन , गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस बार पुलिस के हाथ पुख्ता जानकारी लगी थी कि स्कोडा यूपी के वाराणसी में रहता है। पंजाब पुलिस की विशेष टीम तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। कितनी समय से छिपा था। पुलिस ने अधिकारी जानकारी साझा नहीं की। उसे अदालत में पेश कर दिया गया। 1 सप्ताह की पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes