RAID—पास्टर अंकुर नरूला सहित 11 जगह पर आयकर विभाग की छापेमारी, करोड़ों का समान तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पंजाब की सबसे बड़े गिरजाघर में आयकर की विशेष टीम ने छापा मारा। पास्टर अंकुर नरूला सहित 11 जगह पर छापेमारी हुई। बताया जा रहा है कि करोड़ों का कीमती समान एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल हुए। किसी भी शख्स को घर के अंदर या बाहर जाने नहीं दिया जा रहा।

पास्टरों के घरों पर छापा


इससे पहले पंजाब में आयकर विभाग की टीम ने पंजाब की मशहूर चर्च और पास्टरों के घरों पर छापा मारा था। छापेमारी जालंधर, कपूरथला, अमृतसर और मोहाली में हुई थी। पास्टर अंकुर नरूला का कुछ समय में लंबा चौड़ा विस्तार हुआ है कई सौ एकड़ में उसकी ओपन चर्च बनी है। जिसमें हर सप्ताह एक लाख से अधिक लोग चर्च आते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes