REVENUE…….इस बार GST की रिकार्डतोड़ वसूली….1 माह में पहुंचा 2211 करोड़ का आंकड़ा

GST BY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

इस बार पंजाब सरकार को माल और सेवा कर (जीएसटी) में काफी आर्थिक तौर फायदा पहुंचा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर माह में पिछले साल के मुकाबले 12 फीसद अधिक जीएसटी में इजाफा हुआ। इस बार 1 माह में 2211 करोड़ जीएसटी हासिल हुई। बताया जा रहा है कि इसके पीछे प्रमुख कारण रहा त्योहारी माह। बता दें कि माल सेवा कर (जीएसटी) पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है।

इसी तरह सितंबर के मुकाबले में भी जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2024 में 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 1933 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुई थी। यह पंजाब की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं, क्योंकि कोरोना काल के दौरान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को काफी झटका लगा था और इस दौरान जीएसटी कलेक्शन में भी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन जिस तरह से अब लगातार जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, यह प्रदेश के लिए राहत की खबर है।


पड़ोसी राज्य हरियाणा के जीएसटी कलेक्शन में भी वृद्धि हुई है। हरियाणा का जीएसटी कलेक्शन जहां पिछले साल अक्टूबर में 8716 करोड़ रुपये था, वहीं इस बार यह बढ़कर 10,045 करोड़ रुपये हो गया है, जो 15 फीसदी वृद्धि दर्शाता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के जीएसटी कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर 2023 में हिमाचल का जीएसटी कलेक्शन जहां 885 करोड़ दर्ज किया गया था, वहीं इस बार यह कम होकर 867 करोड़ हो गया है।


बता दें कि जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) सरकार के राजस्व में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन जीएसटी लागू होने से आय के कई स्रोत केंद्र के पास चले गए हैं। इस कारण पंजाब सरकार को फंड की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि सूबा सरकार ने वित्त आयोग के समक्ष भी प्रदेश को विशेष पैकेज देने की मांग की थी
। 

100% LikesVS
0% Dislikes