वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा का आज शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे दिग्गज अकाली नेता और जत्थेदार स्वर्गीय गुरचरण सिंह टोहड़ा के दामाद थे। हरमेल सिंह 1997 में डकाला (अब सनौर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और कैबिनेट मंत्री बने। उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव टोहड़ा में किया जाएगा।
हरमेल सिंह के परिवार में पत्नी बीबी कुलदीप कौर टोहड़ा, 2 बेटे हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा व कंवरबीर सिंह टोहड़ा और 2 बेटियां डॉ. जसप्रीत कौर टिवाना व गुरमनप्रीत कौर शामिल हैं।


