SIDHU MOOSAEWALA MURDER CASE- हत्यारा ‘अनमोल’, दिखा करण ‘औजला’, के शो में….अमेरिका से वीडियो वायरल

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या शामिल कुख्यात गैंगस्टर बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका में नजर आया है। इसका उपस्थिति  का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में खूब तेजी वायरल हुआ। उक्त वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह पंजाबी गायक करण औजला और शैरी मान के शो में उपस्थित था। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में हुआ था। इस बात का भी पता चला है कि यह वीडियो 16 अप्रैल का हैं। इस वीडियो से इस बात का प्रमाण मिल जाता है कि मूसे वाला हत्याकांड में कहीं न कहीं पंजाबी इंडस्ट्री के कई गायकों की संलिप्तता भी शामिल हैं। चाहे, वह कई बार इस बात को नकार भी चुके हैं। मूसेवाला के पिता भी उनकी संलिप्तता को लेकर कई बार सवाल भी खड़े कर चुके है तथा जांच की मांग भी कर चुके हैं। अनमोल ने गोल्डी बराड़ संग हत्याकांड को अंजाम दिया


पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया था कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की साजिश तिहाड़ जेल में बैठकर लॉरेंस ने रची थी। इसके बाद उसके भाई अनमोल और भांजे सचिन ने कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया। उन्होंने मूसेवाला की रेकी कराई। फिर शूटर्स और उनके लिए हथियारों का इंतजाम किया।

हत्या से पूर्व फर्जी वीजा से भेजा विदेश

पता चला है कि बिश्नोई ने मूसेवाला की हत्या से पूर्व अपने भाई अनमोल बिश्नोई तथा भांजा सचिन को फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से विदेश भेजा था। पूर्व में केन्या गए, उसके उपरांत विदेश में बैठे गोलडी बराड़ के पास पहुंच गए। इन सबने ही मूसेवाला की हत्या में साजिश रची थी। सूत्रों से पता चला है कि इन सब को भारत के लिए प्रत्यर्पण करने के लिए कानूनी प्रक्रिया जारी है। कभी भी भारत वापस लाया जा सकता हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes