SIR के खिलाफ CONGRESS का PROTEST…. कई वरिष्ठ नेता शामिल, सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए

CONGRESS-PROTEST-SNE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ पंजाब कांग्रेस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में पार्टी के नेता सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, परगट सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए।

कांग्रेस पहले ही पंजाब में विधानसभा चुनाव तक SIR की प्रक्रिया रोकने की मांग कर चुकी है। वड़िंग का कहना है कि चुनाव मौजूदा मतदाता सूचियों के आधार पर कराए जाएं और इस दौरान किसी वास्तविक मतदाता का नाम न काटा जाए।
प्रदर्शन का एक प्रमुख मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी रहा। कांग्रेस ने उन पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाते हुए पद से हटाने, एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग रखी है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###CHANDIGARH###CONGRESS###RAJA-WARRING###SUKHJINDER-RANDHAWA###PARGAT-SINGH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###ITLAY###GERMANY###

100% LikesVS
0% Dislikes