वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
6 भारतीय नागरिक (4 पंजाब के निवासी और 2 हिमाचल प्रदेश के निवासी) आज इराक से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंच गए। जहां वे कष्टदायक परिस्थितियों में रह रहे थे। पता चला है कि उन्हें केंद्र सरकार के विदेश एस जयशंकर के प्रयासों की वजह से सकुशल भारत वापस लाया गया।
…ये है वो..जिन्हें भारत वापस लाया गया
वापस लौटने वालों में सौरव (निवासी तरनतारन, पंजाब), गुरप्रीत सिंह (गांव चौंता, जिला लुधियाना, पंजाब), संजीव कुमार (शेरपुर बहतियां, जिला होशियारपुर, पंजाब), अभिलाष कुमार (शेरपुर बहतियां, जिला होशियारपुर, पंजाब), तारा चंद (जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश) और चरणजीत स्वामी (जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं। इन लोगों ने उन्हें वतन वापस लाने में केंद्र तथा राज्य सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
..कैसे और क्यों उठाया मामला
अरोड़ा ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के समक्ष यह मामला उठाया था और बताया कि ये लोग इराक में बहुत मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, जहां वे रोजगार की तलाश में गए थे। कथित तौर पर उन्हें पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिला था और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। अपनी सुरक्षा और कल्याण के लिए चिंतित, उन्होंने भारत लौटने की तीव्र इच्छा व्यक्त की थी। उनकी दुर्दशा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप का औपचारिक अनुरोध किया और उनकी सुरक्षित वापसी में तेजी लाने के लिए इराक दूतावास को कई बार ईमेल भी भेजे। हाल के दिनों में यह दूसरा ऐसा सफल मिशन है।

