TRANSFER—कुख्यात गैंगस्टर की जेल से इंटरव्यू के उपरांत पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई……एडीजीपी जेल को हटाकर अरुण पाल सिंह को दी जिम्मेदारी

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब सरकार ने एडीजीपी जेल को हटा दिया है। उनकी जगह (मॉडर्नाइजेशन) अरुण पाल सिंह को एडीजीपी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले कार्यभार संभाल रहे बी. चंद्रशेखर अब डीजीपी पंजाब को रिपोर्ट करेंगे। उनकी नियुक्ति के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।


गौरतलब है कि पंजाब की जेलों से नशीले पदार्थ पकड़े जाने और गैंगस्टर का 1-1 घंटे का इंटरव्यू सार्वजनिक हुआ था। ऐसा क्यों हुआ, पंजाब पुलिस और राज्य सरकार इसका पता लगाने में नाकाम रही है। एडीजीपी जेल की ट्रांसफर को इस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


पंजाब की जेल से इंटरव्यू का दावा खारिज


पंजाब में होने वाली गैंगवार और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर आधारित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू पंजाब की जेल से ही जारी बताया गया। हालांकि, पंजाब पुलिस इस दावे को शुरू से खारिज करती रही, लेकिन यह भी नहीं बता सकी है कि यदि गैंगस्टर लॉरेंस का इंटरव्यू पंजाब की जेल से नहीं हुआ तो किस राज्य की जेल से हुआ है।

100% LikesVS
0% Dislikes