वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
भारतीय मूल की युवती पर नस्लीय हमले और गैंगरेप किए जाने की वारदात सामने आई है। यह घिनौना कृत्य , ब्रिटेन के ओल्डबरी पार्क में एक 20 वर्षीय सिख युवती के साथ किया। तब समय मंगलवार सुबह 9 बजे का था। बताया जा रहा है कि यह हमला न केवल यौन अपराध था, बल्कि इसमें नस्लीय टिप्पणियां भी शामिल थीं, जिसके चलते पुलिस इसे रैसियल अटैक किए जाने के आधार पर जांच कर रही है।
युवती ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान हमलावरों ने उसे कहा- अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा इस देश पर कोई हक नहीं है। पीड़िता का बयान सामने आने के बाद इलाके में गुस्से और चिंता का माहौल है। पुलिस जांच पड़ताल में पता चला है कि वारदात में 2 लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक वारदात करने वाले दोनों आरोपी गोरे (अंग्रेज) ही थे। एक संदिग्ध थोड़ा भारी शरीर और सिर मुंडा हुआ था। उसने काले रंग की स्वेटशर्ट और दस्ताने पहन रखे थे। वहीं, दूसरा संदिग्ध ग्रे रंग की चोटी वाला टॉप पहने था, जिस पर सिल्वर जिप लगी हुई थी। ये हुलिया पुलिस ने एक सीसीटीवी के आधार पर पहचाना है।
इस मामले में पुलिस ने वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का दायरा तेज कर दिया है। मामले की फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें पता है इस घटना ने स्थानीय समुदाय में गुस्सा और भय पैदा कर दिया है। हम पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इस सारे घटनाक्रम को लेकर यूके सिख फेडरेशन ने इसे कड़ी निंदा की है और मामले में सरकार से तुरंत प्रभाव से एक्शन लेने के मांग की है। लेबर पार्टी के सांसद गुरिंदर सिंह जोसान ने सोशल मीडिया पर इस घटना को बेहद भयावह हमला बताया और कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़िता के साथ हैं।

