WEATHER–झमाझम बारिश……..जानिए, किन-किन को मिली राहत, किसके लिए साबित हुई नुकसानदायक, इस खास रिपोर्ट में………….?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय हो चुका है। शनिवार को अमृतसर के अलावा राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। फसल के लिए काफी अनुकूल है, लेकिन, तापमान में एक बार फिर से वृद्धि हो जाने की वजह से बुजुर्ग तथा बच्चों के लिए थोड़ी नुकसानदायक भी है। इस वर्ष बारिश एक बार भी नहीं हुई। लोगों को उम्मीद थी कि अब बारिश आवश्यक होगी। उनकी इंतजार का समय समाप्त हुआ ता लगातार बारिश होती रही। खबर यह भी है कि कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। यह गेहूं के लिए खास उपयोगी नहीं हैं, इससे नुकसान हो सकता है। 

मौसम विभाग ने शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री (सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे), लुधियाना का 24.7 डिग्री, पटियाला का 23.4 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे), पठानकोट का 19.6 डिग्री, बठिंडा का 23.4 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे) व जालंधर का 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes