WEATHER/बारिश का YELLOW-ALERT’…पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश होने की संभावना

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

मौसम विभाग ने आज पंजाब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट

गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश से राहत रहेगी। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। 13 अगस्त को मौसम फिर करवट लेगा और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।

न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि

रविवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इससे दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक 36 डिग्री तापमान रूपनगर में दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई। सबसे कम 24.5 डिग्री तापमान रूपनगर में दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम 31.3, लुधियाना 35.4, पटियाला 35.1, पठानकोट 35.5, बठिंडा 32.0 और एसबीएस नगर में 33.4 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान अमृतसर में 26.8, लुधियाना 26.2, पटियाला 26.3, पठानकोट 26.9, बठिंडा 28.4, एसबीएस नगर 25.5, फरीदकोट 28.1 और फिरोजपुर में 26.5 डिग्री रहा।###USA###UK###CANADA###WEATHER-REPORT###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes