वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब में अगले 3 दिन में बारिश होने की पूरी संभावना मौसम विभाग ने जताई। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक बारिश से लोगों को कोहरे से निजात मिलेगी, साथ ही दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। हालांकि पंजाब में बीते 2 दिनों से धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
निदेशक ने बताया कि 31 जनवरी को केवल पहाड़ों से सटे इलाकों में ही बारिश हो सकती है, जबकि 1 व 2 फरवरी को पंजाब के उत्तरी भागों में बारिश की संभावना है। उधर, विभाग ने अगले 3 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब के कई जिलों में घने से बेहद घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

