WEATHER–धूप चढ़ी, चेहरे खिले….यह रहा AMRITSAR के मौसम का मिजाज….।

इंद्रजीत सिंह.चंडीगढ़। 

पंजाब में ठंड का कहर निरंतर जारी हैं। राहत की बात यह रही कि बुधवार की दोपहर अमृतसर शहर में धूप चढ़ी। इससे आम जनता के चेहरे भी खिल गए। बुजुर्ग तथा बच्चों को खुले में धूप सेकने का अवसर मिला। शाम ढलते ही धूप की किरणें गायब हो गई। रात को कोहरा पड़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 दिन लगातार धुंध पड़ेगी। आने वाले दिनों में बारिश की आशंका भी जताई गई। तापमान अधिकतम 12 डिग्री, जबकि, न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज किया गया। 

पिछले कुछ दिन से पूरे पंजाब में काफी ठंड पड़ रही हैं। धुंध की चपेट में उत्तर भारत आ चुकी हैं। इस बीच एक राहत की खबर आई, जब, बुधवार दोपहर को अमृतसर में धूप चढ़ गई। लोगों के चेहरे खिल गए। लोगों ने चंद समय के लिए धूप को सेका। लेकिन, शाम के साथ ही धूप ढल गई। आसमान में बादल छा गए। रात्रि समय में धुंध पड़ गई। आने वाले दिनों में बारिश हो सकती हैं। फिलहाल, एक हफ्ते तक ठंड की रफ्तार तेज का प्रकोप इस प्रकार रहेगा। 

यह रहा अन्य शहर का तापमान 

बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री  सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7 सेल्सियस डिग्री रहा। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8, लुधियाना में 8 और फरीदकोट में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes