एकतरफा प्यार……….युवक ने युवती पर फेंका तेजाब, बुरी तरह से झुलसी

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पंजाब के मलोट में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता को पारिवारिक सदस्यों और आसपास मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया। वहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

6 वर्ष पहले हुआ था प्यार


थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में मलोट के गुरु नानक नगरी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी का छह वर्ष पहले विवाह हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। पति के साथ अनबन रहने के कारण बेटी का तलाक हो गया है। अब वे कुछ समय से बच्चों समेत मायके में ही रह रही है। वह घर से थोड़ी दूरी पर ही नौकरी करती है। उनके ही मोहल्ले का ही रहने वाला युवक प्रदीप कुमार अक्सर बेटी को छेड़ता और परेशान करता रहता था और विवाह का दबाव डाल रहा था।


शरीर पूरी तरह से झुलसा


रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी बेटी काम से घर लौट रही थी तो रास्ते में प्रदीप ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे उनकी बेटी का शरीर काफी झुलस गया। डॉक्टरों ने उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes