जत्थेदार के खिलाफ विवाद………शिअद नेता वल्टोहा ने सांसद राघव चड्‌ढा की सगाई पर पहुंचने का जताया कड़ा ऐतराज…सोशल मीडिया में वायरल हो रही पोस्ट

राघव चड्‌ढा व परिणीति चोपड़ा के साथ जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ।

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पहुंचने पर विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर तो जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ट्रोल हो ही रहे हैं, वहीं अब अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी है।

गौरतलब है कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच कई बार ट्विटर पर विवाद चलता रहता है। कुछ दिन पहले वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह विवाद के दौरान ज्ञानी हरप्रीत सिंह का एक ट्वीट जो, सीएम भगवंत मान के लिए था, को डिलीट कर दिया गया था। इसके बाद अब जब ज्ञानी हरप्रीत सिंह दिल्ली में कपूरथला हाउस पहुंचे, तो उनकी मौजूदगी पर सवाल उठने लगे।

सगाई की रस्म ज्ञानी हरप्रीत सिंह की देखरेख में हुई


ज्ञानी हरप्रीत सिंह शाम को ही कपूरथला हाउस पहुंच गए थे। पहले सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। वहीं सुनने में आया है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह की देखरेख में ही सांसद राघव चड्‌ढा व ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई की रस्म को पूरा किया गया।


विरसा सिंह वल्टोहा ने जताया ऐतराज


ज्ञानी हरप्रीत सिंह के दिल्ली पहुंचने पर कुछ सिख संगठनों ने ऐतराज जताया है। अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए कहा- आदरणीय जत्थेदार साहब ! मेरे जैसे विनम्र सिख को आज चोट लगी है। गुरु ही कौम का रखवाला है।

33% LikesVS
67% Dislikes