दरिंदगी का शिकार हुई 4 किशोरियों समेत 5 वर्षीय मासूम….गिड़गिड़ा कर  इंसाफ मांग रहा पीड़ित परिवार…कहां–फांसी पर लटका दो इन दुष्टों को

प्रतीकात्मक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क/जालंधर/लुधियाना/ चंडीगढ़।

पंजाब प्रदेश के दो बड़े शहर से बहुत बुरी खबर सामने आई। 4 किशोरियों समेत एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पहला मामला जालंधर के साथ जुड़ा है। यहां पर दो किशोरियों को दो दोस्त बहला फुसला कर अपने साथ होटल ले जाकर उनके साथ दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। कथित अपराधी अजय कुमार तथा रितेश कुमार मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार करने के उपरांत अदालत में पेश किया। वहां से एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

इसी प्रकार लुधियाना की रहने वाली छात्रा अपने कंप्यूटर संचालन के हाथ दुष्कर्म का शिकार हुई। पीड़िता स्कूल की छात्रा है। बताया कि उसे कथित अपराधी लवली नामक कंप्यूटर संचालक ने कोलड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। उसके बाद बेहोश हो गई। उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर धमकी दी कि उसके परिवार को जान से मार देगा। हिम्मत जुटाकर पिता को सारी बात बताई। पिता के बयान पर पुलिस ने कथित अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने का दावा किया। 

इसी प्रकार यहां के थाना डूंगरी क्षेत्र के अधीन एक पांच वर्षीय मासूम को एक किशोर ने दुष्कर्म किया। उसकी हरकत को मासूम की पीड़ित मां ने पकड़ ली। पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मां के बयान पर मामला दर्ज कर, उसे होशियारपुर के सुधार गृह में भेज दिया। बताया जा रहा है नाबालिग कथित अपराधी पीछे से यूपी के जिला हरदोई, गांव कला बगियां का रहने वाला है।  

100% LikesVS
0% Dislikes