पंजाब में हुई 2 दिल दहला देने वाली घटना….सरकारी बस में मिली चालक की लटकती लाश…..सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में आखिरी सांसे गिन रहा

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पंजाब के सरदूलगढ़ में बस स्टैंड में खड़ी पीआरटीसी की बस में चालक की लाश लटकी मिली। सरदूलगढ़ पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद लाश को कब्जे में लेने के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया है।


थाना सरदूलगढ़ के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि कमलप्रीत सिंह निवासी ख्याला कलां पीआरटीसी में डेली वेज चालक के पद पर तैनात था। उसकी लाश बस के अंदर लटकी मिली है। मृतक के पिता केवल सिंह की शिकायत पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


पटियाला: नाभा में तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को मारी


नाभा के गांव दुलदी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे दो नौजवानों को टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ नाभा सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अस्पताल में उपचाराधीन मनवीर सिंह (17) निवासी गांव दुलदी ने बताया कि वह अपने दोस्त रूपिंदर कुमार (15) निवासी आसा सिंह वाली गली और अपनी मां के साथ छतीपीरा से नाभा सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रूपिंदर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी मां बाल-बाल बच गई। मृतक रूपिंदर कुमार घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिवार में मातम का माहौल पसर गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes