एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
कुख्यात गैंगस्टर को कुछ हमलावरों से कुल्हाड़ी से काट डाला। मामला पंजाब-हिमाचल प्रदेश के साथ लगती सीमा का बताया जा रहा हैं। इस हमले में एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के उपरांत हो गए। मरने वाले कुख्यात गैंगस्टर सोनू के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। पुलिस ने कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
घटनाक्रम के बारे अधिक जानकारी देते पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला सोमवार की देर रात्रि 10 बजे का हैं। कुख्यात गैंगस्टर सोनू के भांजे रोहित की हमलावरों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसने अपने मामा गैंगस्टर सोनू को मौके पर बुलाया। वहां पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।
दूसरे पक्ष के हमलावरों की संख्या अधिक होने की वजह से उन्होंने सोनू को कुल्हाड़ी से काट डाला। लहूलुहान घायल सोनू ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि, उसका भांजा रोहित गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने ही उसे अस्पताल भर्ती कराया। फिलहाल, शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। घटनाक्रम को लेकर कुछ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। अपराधियों की पहचान की जा रही हैं। जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

