पंजाबियों के लिए बड़ी राहत………….अब कनाडा का सफर हुआ सुगम…..21 घंटा में होगा सफर तय

पवन कुमार. चंडीगढ़। 

पंजाब वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई। अब पंजाब के अमृतसर से टोरंटो तक का सफर 21 घंटे में पूरा हो जाएगा। इटालियन नियोस एयरलाइंस ने अमृतसर से कनाडा के बीच 6 अप्रैल से फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। इस घोषणा से विदेश में बसे 10 लाख पंजाबियों को फायदा होने वाला है। इस बात की पुष्टि हवाई उड़ान के एक बड़े अधिकारी ने की। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट पहले मिलान एयरपोर्ट पर रुकेगी। 4 घंटे के स्टे के उपरांत हवाई उड्डाण टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डा के लिए रवाना होगी। यह एयरलाइन हर गुरुवार को अमृतसर से सुबह 3.15 बजे रवाना होगी। यह दूरी 21 घंटे 15 मिनट में तय होगी। यह फ्लाइट फ्लाइट गुरुवार को ही टोरंटो से अमृतसर के श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट के लिए भी रवाना होगी।


पंजाबियों के लिए यह बड़ी राहत


कनाडा के साथ कनेक्टिविटी के बाद इसका फायदा सीधे तौर पर कनाडा में बसे NRI पंजाबियों को होने वाला है। इससे पहले पंजाबियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना पड़ता था। वहीं, दूसरी तरफ कम से कम समय 25 घंटे तक का लग जाता था। फिलहाल एयरलाइन द्वारा टोरंटो से अमृतसर आने के लिए टिकट रेट 46500 रूपए निकाला गया है। जबकि अमृतसर से टोरंटो के लिए टिकट रेट फिलहाल ऑन कॉल है।

पूर्व में दूसरे दिन पहुंचता था हवाई जहाज

इससे पूर्व अमृतसर से हवाई जहाज दूसरे दिन कनाडा पहुंचता था। बीच रास्ते में कई घंटों का स्टे होता था। जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर कई घंटा जहाज को रोका जाता था। यात्रियों के समय की बर्बादी होती थी। अब नई उड़ान के समय में बदलाव से आम यात्रियों को काफी राहत महसूस होगी। इस फैसले का कई यात्रियों ने स्वागत किया। उनके मुताबिक, अन्य कंपनी को भी इस प्रकार से समय का बदलाव करने की आवश्यकता हैं।   

100% LikesVS
0% Dislikes