बंदी सिखों पर केंद्रीय मंत्री शेखावत का बड़ा बयान, बोले….अभी तक एसजीपीसी ने कोई सूची तक नहीं मुहैया कराई, मुहिम में उनके खुद के हो चुके है हस्ताक्षर

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

जालंधर में लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत जालंधर पहुंचे और कांग्रेस, आप, अकाली दल और बसपा के कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान बंदी सिंहों की रिहाई पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उन्होंने रिहाई के लिए शुरू हुई मुहिम पर खुद हस्ताक्षर किए हैं लेकिन अभी तक एसजीपीसी ने उनको कोई सूची मुहैया नहीं करवाई गई है, जिससे पता चल सके कि कितने सिंह सजा खत्म होने के बावजूद जेल में बंद हैं।


इस मौके पर शेखावत ने कहा कि पंजाब में बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और लोग बीजेपी की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा में लोगों की बढ़ती आमद से स्पष्ट है कि आगामी स्थानीय चुनावों में भाजपा की जीत होगी। उनहोंने कहा कि पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का तेजी से जनाधार बढ़ रहा है और गांवों में अब परिवर्तन की लहर चल रही है। इसी परिवर्तन की लहर में आप के धोखे का शिकार हो चुके, कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, जिला प्रधान सुशील शर्मा, जिला युवा प्रधान पंकज जुल्का, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता आदि मौजूद थे।


सूची आप विधायक अंगुराल जारी करेगा, तो सूची मेरे पास भी है…
शेखावत ने सोमवार को दावा किया कि आप के कई नेताओं की भाजपा में आने के लिए होड़ लगी हुई है। वहीं जब सवाल पूछा गया कि आप के विधायक शीतल अंगुराल जो किसी समय भाजपा के नेता थे, उन्होंने भाजपा के कई पार्षदों व कई नेताओं को आप में शामिल करवा लिया है और कई नेताओं की सूची तैयार है जो आप में जा रहे हैं। इस पर शेखावत ने कहा कि सूची मेरे पास भी है, मैं मीडिया के जरिए जारी नहीं करूंगा लेकिन सूची हमारी भी तैयार है जो जल्द ही सबके सामने होगी। जिक्र योग है कि आप विधायक शीतल अंगुराल ने जालंधर में भाजपा के कई बड़े नेताओं को आप में शामिल करवा लिया है, जिसमें कई नामी पार्षद भी हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes