बड़ी खबर…अमृतपाल छिपा है पंजाब के होशियारपुर में, सर्च ऑपरेशन जारी, मामले से संबंधित कई अहम जानकारियां आईं सामने

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.चंडीगढ़। 

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह पंजाब में ही छुपा हैं, इस बारे खुफिया विभाग के पुख्ता सूत्रों से जानकारी हासिल हुई। मंगलवार की देर रात्रि पंजाब के जिला होशियारपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस बात का भी पता चला है कि अमृतपाल देर रात्रि एक विदेशी चैनल को इंटरव्यू देने जा रहा था। खुफिया एजेंसी को भनक लगी तो पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने चारों तरफ से घेरा डाल लिया। जानकारी, इस बात की भी सामने आ रही है कि अमृतपाल देर रात्रि साक्षात्कार उपरांत आत्मसमर्पण करने जा रहा था। फिलहाल, इस मामले में पुलिस के किसी बड़े अधिकारी ने प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। 

बताया जा रहा है कि एक इनोवा कार बरामद हुई। कार में अमृतपाल के होने की आशंका थी। टीम ने काफी दूरी तक पीछा भी किया। बताया जा रहा है कि अमृतलाल तथा उसका साथी पपल प्रीत अब तक फरार है। गांव मरनाइयां में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। गांव को रात से ही सील किया गया है।

अदालत में आज सुनवाई
वहीं इस मामले में आज फिर हाईकोर्ट में सुनवाई है। हाईकोर्ट ने कल की सुनवाई में अमृतपाल के वकील से उसके हिरासत में होने का एफिडेविट देने को कहा था। वहीं पंजाब पुलिस के IG लेवल के अफसर से अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।


गांव के गुरु घर के पास मिली गाड़ी
जिस गाड़ी का पीछा पंजाब पुलिस और उसका काउंटर इंटेलिजेंस विंग कर रहा था उसमें सवार लोगों ने गाड़ी को गांव मरनाइयां में स्थित गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के पास खड़ा कर दिया और खुद गुरुद्वारे की दीवार फांदकर फरार हो गए। गांव निवासियों ने बताया इसके बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर डाली और घर-घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी।


पंजाब AG ने कहा था- गिरफ्तारी के करीब पहुंच चुके


बता दें कि कल ही हाईकोर्ट में पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई ने कहा कि पुलिस अमृतपाल के करीब पहुंच चुकी है। उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले पंजाब की खुफिया एजेंसियों को अमृतपाल की आखिरी लोकेशन नेपाल में मिली। जिसके बाद पंजाब पुलिस की कुछ टीमें नेपाल पहुंच चुकी हैं। 


सूचना है कि नेपाल पुलिस के सहयोग से वे अमृतपाल सिंह को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार के कहने पर नेपाल ने हर एग्जिट पॉइंट, होटलों व थानों में अमृतपाल सिंह की सूचना को पहुंचा दिया है। जिसके बाद अमृतपाल सिंह का नेपाल के रास्ते थाईलैंड जाना मुश्किल होता जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes