वरिष्ठ पत्रकार अमित मरवाहा/ विजय शर्मा /नितिन धवन.चंडीगढ़।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार सुबह पंजाब सहित कई प्रदेश में अलग-अलग टीम ने दबिश दी। पंजाब में तरनतारन, गिद्दड़बाहा, बठिंडा, फिरोजपुर सहित मालवा के कई क्षेत्र में दबिश जारी हैं। पता चला है कि यह रेड गैंगस्टरों के आवास तथा संबंधित ठिकानों पर चल रही हैं। मालूम हुआ है कि उक्त गैंगस्टरों के आतंकियों के साथ भी संबंध हैं। हथियार तथा पैसा, इनके नेटवर्क के माध्यम से जारी किया जाता हैं। किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु पाए जाने की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई। बताया जा रहा है कि मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी के साथ जुड़ा है, इसलिए किसी प्रकार से कोई जानकारी नहीं साझा की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों में विदेश में बैठे लखबीर सिंह लांडा को गृह-मंत्रालय ने आतंकियों की सूची में शामिल कर लिया था। सूत्रों से पता चला है कि लांडा विदेश में बैठ भारत में आतंकी मॉड्यूल चला हैं। इस बारे एजेंसियों के पास पुख्ता सबूत हासिल हुए। इस आधार पर एक रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई। जिसके उपरांत, उसे आतंकी घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है , लांडा विदेश में बैठ कर पंजाब तथा अन्य राज्यों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता हैं।
इतने राज्यों में हुई दबिश
नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब सहित उत्तर व मध्य भारत में गैंगस्टरों के खिलाफ दर्ज मामलों के अंतर्गत रेड की है। इल्लीगल हथियारों की तस्करी के खिलाफ कुल 8 राज्यों में NIA की तरफ से यह कार्रवाई की जा रही है, जिसमें 72 जगहों पर एक साथ रेड की गई है। पंजाब में इस समय 30 ठिकानों पर यह रेड चल रही है।
पंजाब में गिद्दड़बाहा व बडिंगा में पहुंची टीमें
पंजाब में NIA की टीमें गिद्दड़बाहा में जांच के लिए पहुंची है। गिद्दड़बाहा में किंगरा फार्म पर जांच चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ बठिंडा में गैंगस्टर रम्मी के घर पर टीम ने रेड की। फिलहाल जांच अभी जारी है और अधिकारी इस बारे में कोई भी अधिक जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं।

