बड़ी खबर…..पुरानी सब्जी मंडी में लगी भयंकर आग….10 दुकानें जलकर राख

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पुरानी सब्जी मंडी में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी के 10 दुकानें जलकर राख हो गई। मामला, पंजाब के जिला जीरकपुर में बुधवार सुबह चंडीगढ़-अंबाला हाईवे का बताया गया। आगजनी की सूचना के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह मंडी पुरानी होने के साथ साथ अवैध तौर पर बनाई हुई है। जिसका नगर काउंसिल के पास भी कोई रिकार्ड या स्वीकृति नहीं है।


आगे भी लग चुकी सब्जी मंडी में आग


करीब चार साल पहले भी इसी तरह सब्जी मंडी में आग लग गई थी और इस से भी ज्यादा नुकसान हुआ था लेकिन उस घटना के बाद लोगों ने सबक नहीं लिया। और आज फिर यह घटना दोबारा हो गई है। तेजाराम मौजूद एक वकील ने बताया कि उन्होंने नगर कौंसिल में इसी मंडी के खिलाफ कई बार शिकायत दी है लेकिन नगर कौंसिल के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है

100% LikesVS
0% Dislikes