मौसम विभाग..पूरे पंजाब में लू का असर, फिलहाल राहत का कोई नहीं है संदेश, जानेंगे, किस एडवाईजरी को अमल करने का जारी हुआ आदेश..?

LOO-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

भीषण गर्मी की वजह से चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक कम हो गया है। टू-व्हीलर वाले नजर नहीं आ रहे। - Dainik Bhaskar

भीषण गर्मी की वजह से चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक कम हो गया है। टू-व्हीलर वाले नजर नहीं आ रहे। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NETWORK)

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 23 मई तक सीवियर हीटवेव यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मंगलवार के मुकाबले टेंपरेचर में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री अधिक है। मंगलवार को फरीदकोट सबसे गर्म जिला रहा, जहां टेंपरेचर 47.3 डिग्री तक पहुंच गया। बाकी जिलों में भी टेंपरेचर 40 डिग्री से ज्यादा चल रहा है।

लू का असर रहेगा

आज 9 जिलों फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, संगरूर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में गर्मी की स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि बाकी जिलों में भी लू का असर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब में टेंपरेचर 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चंडीगढ़ में टेंपरेचर 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 23 मई से 30 जून 2026 तक रहेंगी (कुल 39 दिन)। हालांकि 29 और 30 जून को टीचर स्कूल आएंगे।###USA###WEATHER-NEWS###UK###@

100% LikesVS
0% Dislikes