राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर…..पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा को विजिलेंस किया तलब, आय से अधिक संपत्ति का है आरोप

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में पंजाब विजिलेंस विभाग ने 24 फरवरी को तलब किया है। उनसे विजिलेंस के मोहाली स्थित मुख्यालय में पूछताछ होगी। विजिलेंस ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि मोहिंदरा और उनके परिवार के सदस्यों ने पिछले 6 वर्षों में अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक पैसा खर्च किया है।


राजस्व अधिकारियों को लिखा पत्र


विजिलेंस ने मोहिंदरा के न्यू चंडीगढ़ स्थित फार्म हाउस समेत अन्य संपत्तियों के रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए राज्य के राजस्व अधिकारियों को भी पत्र भी लिखा है। विजिलेंस ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) में तैनात एक अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जो मोहिंदरा के साथ विशेष कार्य अधिकारी के रूप में काम करता था। मोहिंदरा कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में वरिष्ठता में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 2017 में मंत्री पद की शपथ ली थी। वह साल 2022 तक स्वास्थ्य, स्थानीय निकायों, चिकित्सा शिक्षा और संसदीय मामलों के मंत्री थे।


इससे पूर्व इन मंत्रियों के खिलाफ कसा गया शिकंजा


ब्रह्म मोहिंदरा छठे पूर्व मंत्री हैं, जो आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस के घेरे में हैं। पूर्व मंत्री साधु सिंह इस समय जेल में बंद हैं। पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़, भारत भूषण आशु भी जांच के दायरे में हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes