विकास की राह पर ले जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन नहीं रहें……..प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष ने जताया गहरा शोक

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

देश को विकास की राह पर ले जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका कार्य विकास तथा काम आज भी लोगों के बीच बोलता हैं। कम समय में रिकार्ड तोड विकास कार्य करवाने वाले देश के पहले केंद्रीय मंत्रियों में से एक का खिताब हासिल करने का उन्हें सौभाग्य हासिल हुआ। लंबी बीमारी की वजह से शनिवार देर सांय अस्पताल में निधन हो गया। देश के प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष के बड़े नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। चंद्रशेखर की सरकार में धवन केंद्रीय मंत्री थे। पूर्व केंद्रीय जगमोहन सिंह, शत्रुगण सिन्हा उनके खास दोस्त थे। 

धवन का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। आजादी के उपरांत परिवार पंजाब में बस गया। लंबे समय से चंडीगढ़ में रह रहे थे। राजनीति का शुरुआत में कई अच्छे कार्य किए। इसी वजह से उन्हें देश के प्रधानमंत्री चंद्रशेखर आजाद ने अपने मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री की जगह दी। खास बात रही कि पांच माह में चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक इतने विकास कार्य किए, कि देश जज्बे को सलाम करने लगा। इतना ही नहीं, विपक्ष भी इनके कार्य की सराहना करता रहा। 

लंबी बीमारी की वजह से राजनीति से किनारा कर लिया था। परिवार में इनके बेेटे तथा बेटियां जो इनकी देखभाल कर रही थी। बताया जा रहा है कि परिवार उद्योग जगत से जुड़ा हैं। इनके अलावा किसी ने राजनीति में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अंतिम संस्कार आज होगा

100% LikesVS
0% Dislikes