सिद्धू की पत्नी ने सीएम मान के खिलाफ कौन सा बड़ा हमला बोला….क्यों मच गई राजनीति में खलबली, क्या थी वह खास बात, जानें, इस खास रिपोर्ट में……….?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

लगता है कि सीएम भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही जुबानी जंग शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच अब कैंसर से पीड़ित नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर ने सीएम पर बड़ा जुबानी हमला बोला है।  
नवजोत कौर ने ट्वीट किया-आपको पता होना चाहिए जिस कुर्सी पर आप बैठे हैं। वह आपके बड़े भाई नवजोत सिद्धू ने आपको गिफ्ट में दी है। आपकी पार्टी के बड़े नेता ने चाहा था कि सिद्धू पंजाब का नेतृत्व करें।

यह खासकर लिखा गया
नवजोत कौर ने लिखा कि केजरीवाल ने विभिन्न माध्यमों से  राज्य के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हुए पंजाब का नेतृत्व करने के लिए सिद्धू से संपर्क किया था। सिर्फ इसलिए कि वह अपनी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहते थे, उन्होंने आपको एक मौका दिया। सिद्धू की एकमात्र चिंता पंजाब का कल्याण है और उन्होंने इसके लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया है। अगर आप सच के मार्ग पर चलते हैं और वह आपका समर्थन करेंगें। स्वर्णिम पंजाब राज्य उनका सपना है।

100% LikesVS
0% Dislikes