सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी पर पिता ने किस-किस सरकार को चेताया, गैंगस्टरों बारे क्या कहा, योगी की क्यों की प्रशंसा, जानिए, इस विस्तृत रिपोर्ट में

राज्य ब्यूरो.चंडीगढ़। 

दिवंगत पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मानसा में मनाई गई। पहले बरसी के दौरान पिता बलकौर सिंह ने कहा कि जिस दिन लॉरेंस का इंटरव्यू जेल से चलता देखा तो दोबारा ऐसा महसूस हुआ कि एक बार फिर से बेटे का कत्ल हो गया है। सरकार ने पंजाब की जनता का इंटरनेट बंद कर दिया, लेकिन गैंगस्टरों का इंटरनेट जेलों में सरेआम चल रहा है।

अब हालात ये आ गए है कि इंसाफ लेने के लिए विधानसभा के दरवाजे पर पत्नी को साथ लेकर बैठना पड़ेगा। बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार मुर्दाबाद का पहली बार नारा लगाया। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर खुद सिद्धू की मौत की जिम्मेवारी ले रहा है और पुलिस उसके सामने घुटने टेक रही है। मैंने चाइना बार्डर पर -30 डिग्री में ड्यूटी करके देश के लिए सेवा की है तो उसका ये सिला मिल रहा है। आज गैंगस्टर देश के लिए जान देने वालों से ऊपर हो चुके हैं।

सीएम मान ने पंजाब को दिल्ली के पास गिरवी रखा


बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब को दिल्ली के सामने भगवंत मान ने गिरवी रख दिया है। प्रदेश का कोई मंत्री या मुख्यमंत्री में इतनी पावर नहीं है कि खुलकर फैसला ले सके। आज भी जो अमृतपाल पर कार्रवाई कर रहे है ये भी गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हिम्मत दी गई है तब जाकर कही मुख्यमंत्री भगवंत मान इस कार्रवाई करने के लिए हिम्मत जुटा पाए।


लोकसभा चुनाव में लोग योगी को देंगे वोट


बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब में बढ़ रहे गैंगस्टरों के कारण अब लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को याद करने लगे है। लोकसभा चुनाव में इस बार लोग योगी का चेहरा देख वोट डालेंगे। खुद सरकार को पता चल जाएगा कि गैंगस्टरवाद ने ही उन्हें हराया है।


मां चरण कौर बोलीं- देश आजाद नहीं गुलाम


सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर ने कहा कि आज भी हमारा देश गुलाम है। सरेआम जेल से लॉरेंस जैसे गैंगस्टर वीडियो कॉल करके सरेआम कह रहा है कि मैंने कत्ल करवाया है। सरकार उस पर कोई सख्ती नहीं कर रही। आज अमृतपाल सिंह को पुलिस गिरफ्तार करने में लग गई है। हमें नहीं पता कि अमृतपाल का स्टेटस है या क्या उनकी पहली जिंदगी है लेकिन अब वह युवाओं को नशों से दूर करवा रहा था।
सरकार उसे गिरफ्तार किसी अन्य दिन भी कर सकती थी। यदि मामला ही दर्ज करना था तो अजनाला में जिस दिन ये घटना हुई थी उस दिन क्यों नहीं किया?। सिद्धू की बरसी को खराब करने के कारण सरकार ने ये हरकत की है।


लॉरेंस कर रहा सिद्धू की इमेज खराब


गैंगस्टर लॉरेंस लगातार जेल से वीडियो कॉल पर इंटरव्यू दे रहा है। सिद्धू के बारे में कह रहा है कि उसने कत्ल करवाए है। चरण कौर ने कहा कि यदि उनके बेटे ने किसी का कत्ल करवाया है तो बेटे के बाद वह और उसके पति बलकौर सिंह दोनों सजा भुगतने को तैयार है अगर कोई साबित कर दे। सिद्धू स्वाभिमान से जीवन व्यतीत करके गया है।


गायकों पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई


चरण कौर ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस ने गायक ज्योति, कंवर व अन्य जिन लोगों के नाम लिए है पुलिस प्रशासन क्यों नहीं उनकी जांच कर सख्त कार्रवाई करती। सिद्धू को इंसाफ दिलवाने के लिए जंग जारी रहेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes