एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर सोमवार को प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कर्ज की अदायगी पर रोक लगाने की घोषणा की। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इस कदम से संकट की इस घड़ी में किसानों को काफी राहत मिलेगी।
मान ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि किसान मौजूदा नुकसान से उबरने के बाद अपने कर्ज की राशि का भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से बड़ी संख्या में किसान डिफाल्टर होने से बच जाएंगे और अगले फसल सीजन के लिए कर्ज लेने के पात्र बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सहकारी समितियां किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण के रूप में पैसा उधार देती हैं।

