बारात पहुंची दहलीज पर….दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, आगे ऐसा क्या हुआ जानिए खास रिपोर्ट में…….?

MARRIAGE REFUSED BY DULHAN

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली। 


दुल्हन ने प्रेमी के चक्कर में शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पहले ही प्रेमी से बारात में विघ्न डालने की आशंका जताई थी, जिसके बाद बारात आने से पहले ही पुलिस प्रेमी को अपने साथ कोतवाली ले गई थी। बुजुर्गों के समझाने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार भी हुई, लेकिन तब तक दूल्हा पक्ष के लोगो ने शादी से इनकार कर दिया।
मूल रूप से अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति पिछले 5 साल से जेवर कस्बे में ही मजदूरी का काम करता है। परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने पर उसने कस्बे के कुछ लोगों से बेटी की शादी में मदद करने को कहा। इसके बाद वेद प्रकाश गर्ग और उनके साथियों ने शादी में मदद की। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गईं। खाना खाने के बाद जब शादी की बात आई तो दुल्हन ने शाहदरा क्षेत्र से बारात लेकर आये दूल्हे के साथ शादी करने से मना कर दिया।


दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने किसी की बात नहीं मानी। कुछ देर बाद दुल्हन को पता चला कि उसके प्रेमी को पुलिस थाने ले जा चुकी है। कुछ बुजुर्गों ने भी उसे समझाया तो दुल्हन ने शादी के लिए हां कह दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दूल्हा और उसके परिजनों ने प्रेमी की जानकारी होने पर दुल्हन से शादी करने से साफ मना कर दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes