वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।
यहां पर भारी बारिश और तूफान ने तबाही का मंजर पैदा कर दिया। यह सभी इलाके पूर्वोत्तर क्षेत्र से जुड़े है। असम में जहां लोगों के घरों, फसलों को नुकसान पहुंचा है। त्रिपुरा में भी तूफान से भारी नुकसान हुआ है। पता चला है कि अब तक 616 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। तूफान से त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

रविवार को राज्य में भारी बारिश और तूफान के बाद पूरे त्रिपुरा में 616 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। अगरतला में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की एक विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार, 37 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, 125 गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, और 454 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

