दिल्ली ब्लास्ट जांच…..आरोपियों का तुर्किये की राजधानी अंकारा में बैठे एक विदेशी हैंडलर से था सीधा संपर्क

TURKEY-POLITICIAN-WITH-ACCUSED-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली। 

दिल्ली ब्लास्ट की जांच कर रही एजेंसियों को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। पुलिस सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का तुर्किये की राजधानी अंकारा में बैठे एक विदेशी हैंडलर से सीधा संपर्क था। जांच में पता चला है कि वह अंकारा से ही आरोपियों की एक्टिविटी, फंडिंग और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने से जुड़ी पूरी कार्रवाई संभाल रहा था। प्लानिंग के लिए सेशन एप का इस्तेमाल किया जा रहा था।

SUSPICIOUS-CAR-DELHI-BLAST-AREA


अधिकारियों ने बताया कि इस हैंडलर की पहचान कोडनेम ‘उकासा’ (Ukasa) से हुई है। उकासा अरबी भाषा का शब्द है। इसका मतलब मकड़ी होता है। संभव है कि यह उसका असली नाम नहीं बल्कि पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया है। हालांकि तुर्किये ने इसे दुष्प्रचार बताया है।

ACCUSED-IMAGE-DELHI-BLAST

उधर, तुर्किये ने दिल्ली धमाके के आतंकियों और तुर्किये के हैंडलर से कनेक्शन की खबरों को झूठा बताया है। तुर्किये सरकार ने कहा कि इस तरह की झूठी रिपोर्ट का मकसद दोनों देशों के आपसी रिश्तों को नुकसान पहुंचाना है। तुर्किये हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है, चाहे वह कहीं भी और किसी ने भी किया गया हो। हमारा देश अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भूमिका निभा रहा है। बयान में यह भी कहा गया कि भारत या किसी अन्य देश में तुर्किये द्वारा कट्टरपंथ फैलाने की बात पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है।

TURKEY-OFFICIAL-STATEMENT


इससे पहले दिल्ली धमाके की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में दो मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर और मुजम्मिल तुर्किये भी गए थे। सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ताओं को उनके पासपोर्ट में तुर्की के टिकट मिले हैं।

MAP-OF-BLAST-AREA
100% LikesVS
0% Dislikes