SNE NETWORK.DELHI.
अल फलाह यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ भूपिंदर कौर ने बयान जारी करते हुए कहा कि, हम इन घटनाओं (दिल्ली ब्लास्ट) की निंदा करते हैं। पता चला है कि हमारे दो डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यूनिवर्सिटी का इन व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है। वे सिर्फ यहां पढ़ाते थे। यूनिवर्सिटी कैंपस में किसी भी केमिकल या अन्य सामग्री का न तो उपयोग किया गया है, न ही स्टोरेज। सभी खबरें फर्जी हैं।

दिल्ली धमाके में इस्तेमाल हुंडई i20 डॉ. उमर चला रहा था। उमर अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। गिरफ्तार किए गए 2 लोगों में शामिल डॉ. मुजम्मिल शकील यूनिवर्सिटी में असोसिएट प्रोफेसर और सर्जन है। वहीं, महिला डॉ. शाहीन सईद भी यूनिवर्सिटी में काम करती थी। हालांकि, यूनिवर्सिटी में वह किस पद पर थी, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।


