BIHAR–पुजारी जी ने तोड़ी मान-मर्यादा…….महिला साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा…CCTV में कैद हुई तस्वीरें,मामला दर्ज

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली। 

एक धर्मस्थल से पुजारी को महिला के साथ अश्लील हरकते करते रंगेहाथ पकड़ लिया। महिला वहां से भाग गई। सारा मामला मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। मामला, बिहार के औरंगाबाद के एक धार्मिक स्थल से जुड़ा है। पुजारी पिछले 13 वर्ष मंदिर में काम कर रहा था। प्रबंधन कमेटी ने पुजारी की घिनौनी हरकत की वजह से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई। कानूनी कार्रवाई की पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की। फिलहाल, मामला काफी चर्चा का विषय बन चुका है। पता चला है कि इस हरकत में महिला की भी सहमति जताई गई। 

औरंगाबाद का यह धार्मिक स्थल काफी प्राचीन तथा प्रसिद्ध है। दूरदराज के क्षेत्र से लोग नतमस्तक होने के लिए काफी संख्या में आते है। सीसीटीवी कैमरा जगह-जगह लगा है। हर गतिविधि की नजर प्रबंधन कमेटी के पास होती है। यह सब कुछ पुजारी को मालूम था फिर भी बेशर्म होकर महिला के साथ अश्लील हरकत करता रहा। महिला उसका पूरा साथ दे रही थी। प्रबंधन कमेटी को इस बारे पता चला हुआ तो सदस्य इकट्ठा होकर पुजारी के पास पहुंच गए। महिला वहां से फरार हो गई। 

पुजारी को कार्यालय ले जाया गया। उससे हरकत के बारे जवाब मांगा गया तो कुछ नहीं बोल सका। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना पहुंच गई। फिलहाल, प्रबंधन कमेटी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने पर अड़ा है। किसी प्रकार से मामला दर्ज होने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की। 

उधर, प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष का बयान आया है कि यह मामला काफी गंभीर है। कसूरवार को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को बोल दिया गया। यह एक प्रकार से शर्मनाक घटना थी। लोगों की इस स्थल से धार्मिक आस्था जुड़ी है। महिला को भी जल्द ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। उसके बारे पता लगाया जा रहा है। 

100% LikesVS
0% Dislikes