एसएनई नेटवर्क.दिल्ली।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किए आरोपी पाकिस्तानी नागरिक सुबैर की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अदालत ने मंगलवार को मादक पदार्थ की तस्करी मामले में उसे 27 मई तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। इससे पहले अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। एनसीबी और भारतीय नौसेना ने अभियान के तहत सुबैर के पास से 25000 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया था। एनसीबी और भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ‘समुद्रगुप्त’ के तहत यह कार्रवाई की।
अच्छे पैसे देने की पेशकश की थी
इस मामले में अभियुक्त का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता बी ए अलूर ने कहा कि एनसीबी ने 22 मई से पांच दिनों के लिए जुबैर डेराक्षशांदेह की हिरासत मांगी थी। एजेंसी द्वारा 16 मई को दायर की गई रिमांड रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान के एक मादक पदार्थ तस्कर ने काम पूरा होने के बाद आरोपी को अच्छे पैसे देने की पेशकश की थी।
जब्त की गई दवाएं 134 बोरियों में थीं
एजेंसी ने 15 मई को कहा था कि ड्रग्स का मूल्य अधिक हो गया था क्योंकि यह उच्च ग्रेड मेथामफेटामाइन है। जब्त की गई दवाएं 134 बोरियों में थीं। मेथामफेटामाइन को एक किलो के पैकेट में रखा गया था। उप महानिदेशक (ऑप्स) संजय कुमार सिंह ने कहा कि हिंद महासागर में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने कहा, पकड़ी गई खेप भारत के अलावा श्रीलंका और मालदीव भेजी जानी थी। एनसीबी ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

