वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।
वर्ष 2024-25 में भारतीय रेल नेटवर्क का पूरी तरह से विद्युतीकरण हो जाएगा। यह बात भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रॉड गेज का 95 प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है और 2024-25 के आवंटित बजट पर नजर डालें तो रेलवे जल्द ही 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
जानिए, कितने हजार करोड़ का रखा बजट
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा 2024-25 वित्त वर्ष के दौरान 6,500 करोड़ रुपये के समर्पित बजट के साथ भारतीय रेलवे पूर्ण विद्युतीकरण हासिल करेगा और इससे रेलवे प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण कार्यक्रम केवल पर्यावरणीय लाभों के लिए नहीं बल्कि आर्थिक विकास के लिए भी जरूरी है। इससे देश में रोजगार पैदा होगा और बाहर से आयात होने वाले ईंधन पर भारत की निर्भरता कम होगी।

