INDIA–इस हिस्से में पड़ रही लू……..जानिए, कितने डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली। 

पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी मंगलवार को भी जारी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि  यह गर्मी अब देश के दक्षिणी हिस्सों में भी फैल गई। ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाके, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस, कुरनूल में 43.2 डिग्री सेल्सियस, तमिलनाडु के सेलम में 42.3 डिग्री सेल्सियस और इरोड में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।


इस माह में दूसरी बार पड़ी लू


इस महीने में लू का यह दूसरा दौर है। आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा में 15 अप्रैल से और पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले इलाकों में 17 अप्रैल से लू की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने एक बयान में कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में लू की स्थिति गंभीर हो सकती है। 

100% LikesVS
0% Dislikes