STRICT-ACTION BY R.B.I–देश के इन 5 कॉपरेटिव बैंक पर आरबीआई की सख्त कार्रवाई, 60 लाख का लगा जुर्माना

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।

भारतीय रिजर्व बैंक ने हालिया में जारी की अपनी रिपोर्ट में देश के 5 कॉपरेटिव बैंक पर मोटा जुर्माना लगाया। पता चला है कि इन पर कुल 60 लाख से ऊपर का जुर्माना लगा है। किस बात पर जुर्माना लगा है, इस बारे किसी आरबीआई अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। सूत्रों से पता चला है कि जुर्माना नियमों की अनदेखी करने की वजह से लगा है। उन्हें यह जुर्माना नियमित तारीख तक जमा करवाने के लिए तय समय निर्धारित किया गया। अगर, समय पर जुर्माना नहीं दिया जाता है तो इससे बड़ी कार्रवाई करने का आरबीआई ने संकेत दिया। पता चला है कि कॉपरेटिव बैंक की यह शाखा उत्तराखंड, उत्तर-प्रदेश, देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ी है। 

सहकारिता क्षेत्र से जुड़ा कॉपरेटिव बैंक हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहा है। सबसे अधिक घोटाला इन बैंक की शाखाओं में होती है। कई बार जांच-पड़ताल के दौरान इस बात का खुलासा भी हो चुका है। चूंकि, भारतीय रिजर्व बैंक अब हर बैंक की कार्यप्रणाली पर नजर रखता है। उनकी पैनी नजर पर देश में कॉपरेटिव बैंक की शाखाओं में नियमों की अनदेखी करने का पता चला। पूर्व में इन सभी बैंक शाखा में बैंक प्रबंधन को एक पत्र लिखकर चेतावनी भी दी गई। लेकिन, उन्होंने इस चेतावनी को हलके में लिया। 

ब रिजर्व बैंक की जांच टीम की सख्त रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए सभी शाखा को मोटा जुर्माना लगाया गया। इसमें उत्तराखंड, यूपी तथा नई दिल्ली की शाखाएं शामिल है। तय समय पर जुर्माना देने के लिए सख्त आदेश जारी किया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes