अमृतसर में कांग्रेस सरपंच के घर पर हुआ ‘BLAST’….रंगदारी का क्या है इसमें लेना-देना…इस रिपोर्ट में समझें सब कुछ..?

CRIME-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR.

कस्बा रामदास के गांव सुधार में शनिवार देर रात कांग्रेस सरपंच निशान सिंह के घर पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। घर के बाहर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य और आसपास के लोग बाहर निकल आए। घर के मुख्य गेट के पास आग लग गई, जिसे लोगों ने मिलकर बुझाया। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार सरपंच निशान सिंह को पिछले दो दिनों से गैंगस्टरों की ओर से फोन कॉल कर रंगदारी मांगी जा रही थी। गैंगस्टरों की ओर से 50 लाख की मांग की गई थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।

रिवार के मुताबिक इस संबंध में पहले भी पुलिस को अवगत करवाया गया था। वहीं हमले के बाद गांव के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। एसएसपी सुहैल मीर का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ###USA###CANADA###UK###BLAST-NEWS###

100% LikesVS
0% Dislikes