गौर से देखिए, वायरल वीडियो में महिला की करतूत…जिसने चंद व्यूज के लिए भगवान को भी नहीं छोड़ा…..?

BAIADMI BY LADIES IN THE FRONT OF SHIV-BHAGWAN

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

एक महिला की एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से प्रसारित हो रही है। वह मंदिर में भगवान शिव जी के शिवलिंग के पास गीत गा रही है तथा साथ ही साथ वीडियो बना रही है। फिलहाल, वीडियो किस जगह की है, इस बारे अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। इस वीडियो के उपरांत समाज के हिंदू संगठन तथा प्रदेश के विख्यात समाज सेवक इंद्रजीत सिंह ने अपना कड़ा विरोध जताते हुए अपना रोष जाहिर किया। उन्होंने सरकार तथा पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस वीडियो को बनाने वाली महिला को पकड़ कर सलाखों के पीछे धकेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के साथ घिनौना अपराध किया है। किसी को भी नहीं इस प्रकार से कोई भी वीडियो बनाने की इज्जात नहीं है। लेकिन पता नहीं महिला ने ऐसा काम कैसे किया है। अगर इंसाफ नहीं मिला तो इसके लिए समाज के लोगों को एक साथ इकट्ठा किया जाएगा। 

इंस्टाग्राम में एक वीडियो समाज में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। वीडियो एक महिला द्वारा बनाई गई है। महिला एक भगवान शिव के मंदिर में स्थित शिवविंग के समक्ष गीत गा रही है, जबकि, आस पास के श्रद्वालू उस तरफ देख रहे है। हैरान करने वाली बात यह है कि मंदिर प्रबंधन की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। महिला की शर्मनाक करतूत को लेकर पंजाब के समाज सेवक इंद्रजीत सिंह ने इस मुद्दे को काफी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यह वीडियों उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से हासिल हुई। जब वीडियों को देखा तो उनकी भावनाएं को काफी आहत पहुंची। वह इस मामले को लेकर चुप नहीं रहने वाले है। जल्द ही एक ज्ञापन पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर दिया जाएगा। चेतावनी देते कहा कि अगर पुलिस ने इस पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की तो वे महिला के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।   

100% LikesVS
0% Dislikes