राहुल पहुंचे अमृतसर….बिट्टू का तंज…जब पंजाब डूब रहा था..तब मलेशिया में ऐश कर रहे थे…?

RAHUL-GANDHI-ASR-15.9.25

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

राहुल गांधी अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच गए है। वहां से अब वह  अजनाला, रमदास के गांव में जाकर किसानों तथा बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह गुरदासपुर जाएंगे और वहां के हालातों का जायजा लेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी हवाई सर्वे के बजाय सीधे गांव-गांव जाकर लोगों से रुबरु होंगे। दौरे के दौरान वे डेरा बाबा नानक के गुरु चक्क और दीनानगर क्षेत्र के मकोड़ा पत्तन में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।


पंजाब विधानसभा में विपक्ष दल के नेता तथा कादियां से विधायक प्रताप सिंह बाजवा और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रभावित लोगों की समस्याओं को अपनी आंखों से देखने और उनकी पीड़ा को प्रत्यक्ष सुनने का निर्णय लिया है। उधर, राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर लुधियाना के पूर्व सांसद और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसा है। बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं। जब उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे थे, तब वह छुट्टियों का आनंद लेने में व्यस्त थे। जब पंजाब डूब रहा था और लोग रो रहे थे तो वह मलेशिया में ऐश कर रहे थे।

50% LikesVS
50% Dislikes