शबाश अमृतसर ग्रामीण पुलिस……आपने, 1 माह में 300 बेशकीमती मोबाइल (कीमत 60 लाख) ढूंढ असल मालिकों को किए सुपुर्द

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

घनी धुंध, लगभग 5 डिग्री तापमान, लोगों की भीड़, ये नजारा था अमृतसर के बस स्टैंड से करीब 4-5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्रामीण पुलिस के दबुर्जी में  स्थित कार्यालय के बाहर खुले मैदान का था। यहां पर बुधवार को गुम हुए 300 मोबाइल को उनके असल मालिकों को सुपुर्द करने के लिए एक सेमिनार रखा था। चेहरों पर खुशी को देख कर ऐसा महसूस हो रहा था कि वे लोग पुलिस के प्रति मन ही मन में दुआएं दे रहे हैं, क्योंकि, पुराने मोबाइल से हर किसी का कहीं न कहीं पुरानी याद जुड़ी हुई थी। पुलिस ने प्राप्त मोबाइल की कुल कीमत 60 लाख बताई है। करीब 1 माह में सभी मोबाइल को सही सलामत ढूंढने का दावा भी किया। गुम मोबाईल पंजाब के अलग-अलग हिस्सों तथा पड़ोसी राज्यों से बरामद हुए। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस ग्रामीण प्रमुख आईपीएस अधिकारी सुहेल कासिम मीर ने की। 

आगे की जानकारी देते जिला प्रमुख ने बताया कि यह काम इतना आसान नहीं था। लेकिन, उनकी टीम ने कर दिया। नवंबर 2025 में जिला अमृतसर ग्रामीण पुलिस का चार्ज संभाला। उसके बाद एक योजना के तहत एक टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व जितेंद्र सिंह को सौंपा गई। टीम ने पिछले एक साल से गुम हुए मोबाइल की एक सूची तैयार की। उसके बाद आत्याधुनिक ऐप की मदद से गुम हुए मोबाइल की लोकेशन को पता लगाया गया। 

यहां पर भी मोबाइल चल रहे थे, उन्हें फोन पर सूचित किया गया कि मोबाइल को थाना में जमा करवा दें, अन्यथा पुलिस आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। क्योंकि, इसका असल मालिक अन्य है। पुलिस की अलग-अलग टीम ने लोकेशन ट्रेस कर एक माह लगभग 300 मोबाइल को इकट्ठा किया। 

नव वर्ष जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में गुम हुए मोबाइल का नेतृत्व करने वाले जितेंद्र सिंह ने हर किसी को उनके मोबाइल पर संपर्क किया, जिनका अपना-अपना मोबाईल कुछ समय गुम हुआ था। उन्हें बताया कि पुलिस टीम ने उनका मोबाइल ट्रेस कर लिया है तथा पुलिस की तरफ से 7 जनवरी को एक सेमिनार लगाया जा रहा है , जहां पर आपको आपका सुपुर्द कर दिया जाएगा। ऐसे में लोग पहले विश्वास नहीं कर रहे थे कि उनका मोबाइल मिल गया। 

आम जनता की राय

आम जनता ने बताया कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया हैं। जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी ही कम हैं। क्योंकि, एक समय  तो हम लोग भूल चुके थे कि शायद ही उनका मोबाइल वापस मिल पाए। जब फोन आया तो एकदम सुन हो गए कि यह बात सही या गलत, लेकिन, पता करने पर सही साबित हुआ। हमारी अपने फोन के साथ कई पुरानी यादें जुड़ी थी, अब मिलने पर वह पूरी हो जाएंगी। फिर से एक बार अमृतसर पुलिस ग्रामीण का तह दिल से धन्यवाद करते हैं। 

घबराओ मत, अमृतसर पुलिस आपके साथ…..?.

जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अधिकारी सुहेल कासिम मीर ने कहा कि आम जनता को पुलिस से घबराने की बिल्कुल आवश्यकता है। 24 घंटा पुलिस उनके साथ खड़ी है। अगर किसी को किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत आती है तो उनके साथ संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल गुम होने पर ग्रामीण पुलिस में स्थित कमरा नंबर 15 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। तत्काल पुलिस आपके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर उसे बरामद कर लिया जाएगा। अगर फिर भी कोई पुलिस कर्मचारी या फिर पुलिस अधिकारी आपकी बात नहीं सुनता है तो आप मेरे साथ निजी नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes