वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर.चंडीगढ़।

𝐒𝐭𝐚𝐭𝐞 𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐎𝐩𝐞𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐂𝐞𝐥𝐥 (#𝐒𝐒𝐎𝐂), 𝐀𝐦𝐫𝐢𝐭𝐬𝐚𝐫, के हाथ बहुत बड़ी सफलता लगी हैं। बताया जा रहा है कि टीम ने एक विदेशी आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त किया। प्राथमिक जांच-पड़ताल में पता चला है कि इस नेटवर्क का संचालन विदेश में बैठे कुख्यात आतंकी निशान जोड़ियां तथा सिम्मा देयोल चला रहे थे। आगे उनके इशारे पर गणतंत्र दिवस पर पंजाब में बहुत बड़ा धमाका करवाने की योजना थी। बताया जा रहा है कि कुछ की इस केस में गिरफ्तारी भी हुई। प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा का लिंक भी इस केस में सामने आया हैं। फिलहाल, PS SSOC, #अमृतसर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच चल रही है। ऐसे में इस बात का प्रमाण मिल जाता है कि किसी बड़ी वारदात को पूर्व में ही टाल दिया गया।
…कहां से चलता है आतंकी संगठन बब्बर खालसा
बब्बर खालसा एक प्रकार से आतंकी संगठन है। इसका संचालन विदेश से हो रहा हैं। उनका इरादा भारत के पंजाब प्रांत में अशांति फैलाना है। पता चला है कि इस संगठन को आईएसआई भी फंडिंग करता हैं। भारत में यह संगठन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। पिछले कुछ समय से यह संगठन पंजाब में कई वारदात को अंजाम देने के लिए फंडिंग कर चुका है। इसके लिए पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई आगे पंजाब के बेरोजगार युवाओं को चयनित कर उन्हें देश के खिलाफ भड़का कर देशविरोधी काम करवाने में नाकाम कोशिश कर चुका है। फिलहाल, पुलिस उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए युद्धस्तर काम कर रही है। जिसमें, उन्हें कई बार सफलता भी हासिल हुई।

