SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

निरंतर बारिश की वजह से पूरे पंजाब के अलग-अलग भाग में खासा नुकसान हो रहा है। ऐसा ही एक मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन क्षेत्र पवन नगर से जुड़ा हुआ है। यहां पर श्री बाला जी ज्वेलर्स की दुकान की छत देर रात भारी बारिश की वजह से गिर गई। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार से कोई जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। इस पूरे प्रकरण को लेकर ज्वेलर्स (सुनार) ने दुकान मालिक की सोची समझी साजिश करार देते हुए उस पर संगीन आरोप लगाए, जबकि, मालिक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और उल्टा उसे झूठा फंसाने का मामला बताया।

फिलहाल, एक शिकायत की कापी पुलिस जिला आयुक्त के पास पहुंच गई है। मामले के जांच के आदेश संबंधित थाना को जारी कर दिया। इस बात की पुष्टि, पुलिस एक अधिकारी ने की। इधर, सुनार ने आरोप लगाया है कि उसे अपने मालिक से अपनी जान का खतरा है, अगर किसी भी तरह से उसका जानमाल का नुकसान होता है तो उसके लिए दुकान मालिक ही जिम्मेदार होगा।

जानेंगे..क्या है पूरा मामला
15 वर्ष पहले (वर्ष) 2013 में संजीव कुमार नामक सुनार ने मंगत राम से किराए पर दुकान ली थी। दुकान पवन नगर बाजार में स्थित है। दुकान का नाम श्री बालाजी ज्वेलर्स रखा गया। प्रारंभिक समय में सब कुछ सही चलता रहा। 7 वर्ष पूर्व मंगत राम का देहांत हो जाता है। उसके बाद उन्हें (श्री बालाजी ज्वेलर्स) को दिवंगत मंगत राम का बेटा राजेंद्र कुमार राजू इस बात का हवाला देता है कि इमारत पूर्ण तौर पर खस्ता हालत में है, इसलिए जल्द ही दुकान को खाली कर दिया जाए। लेकिन, ज्वेलर्स की रोजी-रोटी इस दुकान से चलती थी, उन्होंने दुकान खाली करने से मना कर दिया। फिर बाद में मामला अदालत में चला जाता है। तब से लेकर अब तक मामला विचाराधीन बताया जा रहा हैं।

सुनार ने आरोप लगाया कि उन्हें उसके बाद राजेंद्र कुमार की तरफ से तंग परेशान किया जाने लगा। आरोप लगाया कि जान से मारने की भी धमकी दी गई। सुनार सामान छीनने से लेकर छत गिराने की कई बार धमकियां तक दी गई। आरोप लगाया कि छत को गिराने के लिए उन्होंने (मालिक) ने जानबूझकर छत पर मलबा गिराया। जिस वजह से देर रात छत गिर गई। हादसा देर रात का होने की वजह से दुकान बंद थी, फिलहाल उनकी जान तो अवश्य बच गई, लेकिन, आर्थिक तौर पर खूब नुकसान हुआ है। जिसे पूरा होने में काफी समय लग सकता हैं।
पुलिस प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें कानूनी तौर पर इंसाफ दिलाया जाए। वह एक सीधे-साधे छोटे व्यापारी है। हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं है। लेकिन, प्रतिदिन उन्हें मालिक द्वारा इतना प्रताड़ित किया जाता है कि वे एक दिन भी चैन से नहीं गुजार पा रहे हैं। मानसिक तौर पर बिल्कुल परेशान हो चुके है। धंधा काफी चौपट हो रहा है, कभी -कभी ग्राहक को डील करते समय मन में एक ही भयं सताता रहता है कि कहीं मालिक उसका नुकसान कहीं किसी तरीके से न कर दें। अगर उनकी जान का कोई नुकसान हो जाता है तो इसके जिम्मेदार दुकान मालिक राजेंद्र ही होगा।
…आखिर…छत गिरने से क्या-क्या हुआ नुकसान, जानेंगे, इस डिटेल रिपोर्ट में….
सुनार संजीव (शिकायतकर्ता) ने बताया कि उनकी दुकान की छत गिरने से (भीतरी-भाग) में एसी, टेबल , मेज कुर्सियां, सीलिंग, लाइट, पंखे, तिजोरी, महंगा-आभूषण का काफी नुकसान हुआ है। एक अनुमान मुताबिक, आर्थिक तौर पर लाखों का नुकसान हुआ। इस क्षति को पूरा कर पाना इतना आसान नहीं होगा। आरोप लगाया कि इसके लिए जिम्मेदार मालिक राजेंद्र कुमार उर्फ राजू है। मांग करते कहा कि उसके खिलाफ कानूनी तौर पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में फिर इस प्रकार के हालातों से उन्हें कदापि नहीं गुजरना पड़े।
दुकान खाली करें और अपनी जान बचाएं..दुकान मालिक
यह दुकान हमारे पापा की थी। इमारत पूरी तरह से जर्जर हालत में है। हमने कई बार इन्हें दुकान खाली करने के लिए बोला था। पहले 2 वर्ष उन्होंने किराया बिल्कुल नहीं दिया। बाद में अदालत में केस लगाया। पिछले 7 वर्ष से कोई किराया तक नहीं दिया। अगर दुकान की छत गिर गई है तो हम इसके लिए बिल्कुल जिम्मेदार नहीं है। हम तो पहले ही बोल चुके है कि छत कभी भी गिर सकती है। दुकान खाली करें और अपनी जान बचाएं। मलबा आंधी-तूफान की वजह से इकट्ठा हुआ। इसमें हमारी कोई साजिश नहीं थी। रजिस्ट्री हमारे नाम पर होने के बावजूद हर बार उन्होंने किराया देने से साफ इंकार कर दिया। ###USA###UK###CANADA###FLOOR-FALLEN-BEHIND-THE-REASON-OF-HEAVY-RAIN###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

