AMRITSAR…कैसे पकड़ा पाक घुसपैठियां अटारी सीमा पर…..पूछताछ में क्या हासिल हुई जानकारी……?

IND-PAK ATARI BORDER-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

भारत-पाक सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आमिर हुसैन निवासी कराची पाकिस्तान के रूप में की गई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुछ दवाइयां मिली है। बिना पासपोर्ट और वीजा के दाखिल होने के आरोप में उसे पुलिस के हवाले किया गया है। थाना घरिंडा की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसका सरहद पार करना असल में क्या मकसद था


अटारी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम गुरुवार को गश्त कर रही थी। जब एक संदिग्ध को सीमा पार करते देखा तो टीम एकदम चौकन्य हो गए। टीम ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके पास कुछ दवाइयां बरामद हुई। पूछताछ में उसकी आमिर हुसैन निवासी कराची के तौर पर हुई। सरहद पार करने का उसका असल मकसद क्या था या फिर मानसिक तौर तो नहीं परेशान है। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल, उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes