AMRITSAR…क्या, वाक्य POLICE मारपीट से हवालाती की हुई मौत…या फिर बेबुनियाद आरोप…..?

POLICE CUSTODY DEATH

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

अमृतसर से एक हवालाती की मौत की खबर सामने आ रही है। परिवार ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। रोष में परिजनों द्वारा रोड जाम कर दिया गया। उधर, पुलिस ने अपना बचाव करते कहा कि हवालाती की मृत्यु अस्पताल में इलाज दौरान हुई। इस पूरे मामले को लेकर फिलहाल, किस उच्च अधिकारी का कोई बड़ा बयान सामने आया। बताया जा रहा है कि परिवार इस मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। 

…क्या था पूरा मामला, जानिए..खास रिपोर्ट में….?


फैजपुरा निवासी सुनैना ने बताया कि तकरीबन 5 दिन पहले पुलिस उनके पति दीपू को घर से उठाकर ले गई थी। पुलिस ने उस पर नशा बेचने का आरोप लगाया था जबकि वो ऐसा नहीं करता था। जिसके बाद आज सुबह भी वो अपने पति से मिलने आई थी और उसे खाना खिलाकर वापस गई थी। जिसके बाद दोपहर को उन्हें फोन आया कि उनके पति दीपू की मौत हो गई है।


सुनैना का आरोप है कि उनके पति की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। पुलिस ने उसे बिना वजह थाने में पीटा था जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने मजीठा रोड जाम कर दी।


पुलिस अधिकारी ने क्या कहा..जानिए, उनकी जुबानी


इस मामले में एसीपी ऋषभ भोला ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार किया गया था। कल जब उसे जज के सामने पेश किया गया था तो उसके बाद उसका मेडिकल हुआ था और उसमें लिखा है कि उसे कोई भी फ्रेश इंजरी नहीं है, जिससे मारपीट का ही कोई सवाल ही नहीं है, उसके बाद आज सुबह उसे दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसके मौत हो गई।

100% LikesVS
0% Dislikes